whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207516
Loading...


सिसरी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर किया गया खुशहाली की कामना

location_on खरौंधी access_time 27-Oct-22, 03:32 PM visibility 683
Share



सिसरी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर किया गया खुशहाली की कामना


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के सिसरी में भगवान चित्रगुप्त पुजा कमेटी ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर स्वजनों सहित प्रखंडवासियों की खुशहाली की कामना किया। इससे पूर्व प्रखंड के सभी कायस्थ परिवार ने भगवान चित्रगुप्त के सम्मुख कलम, किताब तथा एक वर्ष का जोखा भगवान चित्रगुप्त के सम्मुख रखा। कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय गढ़वा जिला सचिव सुमित कुमार सिन्हा ने बताया कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगु्प्त की पूजा कायस्थ समाज के लोग पूर्व से ही धूमधाम के साथ करते आ रहे हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कायस्थ जाति को उत्पन्न करने वाले भगवान चित्रगुप्त का जन्म यम द्वितीया के दिन हुआ था। इसलिये कायस्थ समाज के लोग कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते है।
भगवान चित्रगुप्त पूजा कमेटी अध्यक्ष सचिदानंद सिन्हा ने कहा हिंदू धर्म में चित्रगुप्तजी की पूजा का विशेष महत्व है। चित्रगुप्त कायस्थों के आराध्य देव हैं। भगवान चित्रगुप्त कलम का देवता माने जाते है। इसीलिये भगवान चित्रगुप्त के सम्मुख कायस्थ समाज के लोग पूरे साल भर की आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से साहस, शौर्य, बल और ज्ञान की प्राप्ति होती है। 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने भी सिसरी पूजा स्थल पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त का पूजा अर्चना किया। साथ ही कहा मैं बहुत सौभाग्य शाली हूं, जो मुझे आज कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा पाठ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंहा, सतीश सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अभय कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, कमला प्रसाद श्रीवास्तव, राज मोहनलाल श्रीवास्तव, मदन लाल श्रीवास्तव, अंबिका प्रसाद सिन्हा, कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, ओमकार सिंहा, असीम लाल श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, किंशु सिन्हा सहित दर्जनों कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।
फोटो:- सिसरी में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में उपस्थित कायस्थ समाज के लोग।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play