बिशुनपुरा :
विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी आस्था का छठ महा पर्व को लेकर तयारी जोरो पर है।
जगह-जगह पर नदी व तलाबों की साफ-सफाई तथा व्रतियों को छठ घाट तक पहुचने वाले रास्ते की साफ-सफाई बिभिन्न क्लबो व संघठनो के द्वारा की जा रही है।
ईसी कड़ी में गुरुवार को थाना के सामने बाँकी नदी इस्थित छठ घाट की सफाई विसुनपुरा थानाप्रभावरी बुद्ध राम सामद के नेतृत्व में अपने हाथों में कुदाल लेकर की गई।
इस कार्य मे विसुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव समाज सेवी मनोज गुप्ता सहित पुलिस बल भी अपना हाथ बटाते नजर आए।
वही विसुनपुरा के प्रशिद्ध विष्णु मंदिर इस्थित छठ घाट का साफ-सफाई जिवन ज्योति क्लब के अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
इन्होंने वताया की जिवन ज्योति क्लब के द्वारा लगातार दस वर्सो यह कार्य किया जा रहा है,जहां भगवान भास्कर की मूर्ति भी रखी जाती है।इस कार्य मे जिवन ज्योति क्लब के सचिदानन्द गुप्ता ,छूनु ठाकुर ,छोटू चन्द्रवंशी ,महेंद्र चन्द्रवंशी, परमानन्द ठाकुर,कन्हाई शर्मा , पृथ्वी शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
वही अमहर खास पँचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह के द्वारा बाँकि नदी इस्थित अमहर छठ घाट का साफ-सफाई अपने निजी खर्च से कराई।
प्रखंड के चितरी ,करकचिया ,सारो ,ओढ़ेया,,कमता ,सरांग ,जतपुरा ,मझिगवां अमहर ,महुली ,कोचेया ,सन्ध्या,पिपरिकला ,पिपरी खुर्द व विसुनपुरा इत्यादि गांवों में विभिन्न क्लबो समाजिक संगठनों एवं उत्साही युवकों की ओर से नदी व तालाबो की साफ-सफाई एवं लाईटिंग ,टेंट तथा साउंड सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने का कार्य युद्ध अस्तर पर किया जा रहा है।