भवनाथपुर :
पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो एवं ईएचएस मैनेजर अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फलदार पौधे लगाएं l कम्पनी इएचएस मैनेजर अशोक कुमार ने कहा की व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत 2500 से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य आसपास के इलाकों में पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया है। भवनाथपुर प्रखंड के सेल डीएवी टाउनशिप, माइंस अस्पताल टाउनशिप, सरस्वती विद्या मंदिर टाउनशिप, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवनाथपुर में फलदार पौधे लगाए जा चुके हैंlपौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है l जिसके अंतर्गत थाना परिसर में बुधवार को आम, अमरूद, नींबू, कटहल सहित 1000 पौधे रोपे गए हैं।