भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र के अरसली उतरी दक्षिणी शिवान के मुर्गाहा बांध पर मंगलवार के साम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार अरसली दक्षणि गांव निवासी मनोज कुमार ठाकुर पिता गुलाबचंद ठाकुर व विपिन ठाकुर पिता जय विश्कर्मा ठाकुर गम्भीर रूप से घायल हो गए

जिन्हें 108 एम्बुलेंस से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां आयुष डॉ अभिनीत विस्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मरीज को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया है ।घटना के बारे में बताया जाता है कि अपने ऑटो से दोनो लोग अरसली जा रहे थे कि मुर्गाहा बांध के समीप पालतू जानवर को बचाने में ऑटो बांध से नीचे आ गया ग्रामीणों के सहयोग से दोनो लोंगो को एम्बुलेंस से भवनाथपुर भेजा गया ।