भवनाथपुर :
भुक्तभोगी लाभुक ने विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं बंसानी मुखिया पति राजेश्वर पासवान के साथ बैंक में पहुँच कर शाखा प्रबंधक से किया शिकायत। लाभुक राम अवतार सिंह से 10 हजार, मनोहर पासवान से 4500, कमलेश राम से 12500, इस मोहम्मद शेख से 10 हजार, रामलखन राम से 10 हजार, रामाशीष सिंह से 6 हजार रुपये दलाल मकरी निवासी अनिरुद्ध पासवान एवं चपरी निवासी राकेश ठाकुर ने लाभुकों से पैसा लिया।

वहीं लाभुक मुख्तार आलम, कमलेश यादव, मनोहर राम, रामेश्वर उरांव, चंदू राम, मोना सिंह, शिवकुमार सिंह, नंदू सिंह का पैसे निकासी के लिए अनिरुद्ध पासवान पासबुक अपने पास में रख लिया है। लाभुकों द्वारा बताया गया कि बैंक में बिना दलाल का काम नही होता है दलाल हम लोगों को बोलता है कि मैनेजर साहब को पैसा दीजिए तभी पैसा निकलेगा।
लाभुकों ने थाना में भी आवेदन देने की बात कही।
क्या कहते हैं शाखा प्रबंधक
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बुका के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने कहा कि मेरे बैंक के अंदर कोई दलाल नही है अगर किसी भी लाभुक से पैसा मांगा गया था तो उसे हमारे पास शिकायत करना चाहिए था। बाहर में अगर लाभुक पैसा दिए हैं तो इसके बारे में हम कुछ नही कह सकते हैं।