भवनाथपुर :
मुख्य पथ के मकरी गांव के पास एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार आधा दर्जन सवारी घायल हो गए ।सभी घायलों को ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया
जहाँ चिकित्सक कमल सैनी ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोंगो को बेहतर इलाज के लिये गढ़वा रेफर किया है जिनमे राजकुमार पासवान 45 वर्ष,सुकन राम 55 ,सन्दीप कुमार् 12 वर्ष पिता मोछू राम ,सशी कुमार सभी खरौंधी के नाम सामील है ।घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी लोग एक ऑटो पर सवार होकर खरौंधी से भवनाथपुर आ रहे थे जिसमें ऑटो चालक एक नाबालिक बच्चा ड्राईफ् कर रहा था मकरी गांव के पीछे तीव्र गति होने के कारण ऑटो अनियंत्रत होकर पलट गई जिससे सभी लोग घायल हो गए ।
भवनाथपुर थाना पुलिस के ए एस आई मुनेश्वर राम विरोधी ने मौके पर से ऑटो को जप्त कर थाना ले आया है ।