मझिआंव :
दीपावली के शुभ अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। महंगाई की मार झेलते हुए भी लोग अपने अपने उपयोग की समान है जैसे मिट्टी का दिया रुई बत्ती पटाखे, मिठाई सहित अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। मिट्टी के दिए प्रति सैकड़ा एक सौ रुपए, मिल रहे हैं
वही गुड़50 रुपए किलो मुली ₹20 किलो, आलू ₹30 कद्दू 30 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रहे हैं बैगन 40 से 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं यह सब्जी की महंगाई दीपावली पर्व छठ पर्व को लेकर बढ़े हुए हैं, महंगाई कुमार खेलते हुए वार्ड में उपयोग आने वाले सामानों की खरीदारी लोगों का करना मजबूरी बन गया है परंतु बेरोजगार व्यक्तियों को तौल- मॉल करते भी देखा गया।
वही इलेक्ट्रोनिक के सामान की भी बिक्री महंगाई दर बढ़ने के बावजूद भी हो रही है परंतु कम मात्रा में ,वही धनतेरस शनिवार एवं रविवार 2 दिन मनाया जा रहा है, जिसमें बर्तन ,सोने चांदी की दुकानें सजी हुई हैं, शनिवार की देर रात्री धनतेरस की खरीदारी करते हुए भीड़ देखी गई। नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड में इस मौके पर विशेषकर पुलिस की पेट्रोलिंग ही मात्र थी, स्पेशल अलग से पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। अग्निशामक सेवा में उपलब्ध होता है ऐसा जरूरत पड़ने पर कॉल किया जाता है वहीं रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी लखनऊ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में फर्स्ट एड के लिए सारी व्यवस्था तैयार है डॉक्टर, एएन, स्टाफ, दवा इंजेक्शन ,स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को जिला अस्पताल में भेजने के लिए 108 एंबुलेंस भी उपलब्ध है , जिससे मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे आगे भेजा जाता है।