गढ़वा :
नगर परिषद गढ़वा के द्वारा रविवार को पीसीसी रोड का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं वार्ड पार्षद रेणु देवी ने विशेष पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किया।
यह योजना जंगली साव के घर से लेकर नरेश पासवान के घर तक बनाई जाएगी। इसकी लागत प्राक्कलित राशि 1063222 दस लाख तिरसठ हजार दो सो बाइस रुपया है।
इस योजना को आज से 9 साल पहले ग्रेड वन रोड का निर्माण पिंकी केसरी के द्वारा ही कराया गया था। यहां की इस वार्ड की जनता का मांग थी कि इसे पीसीसी सड़क करा दिया जाए।
नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने इसे अपने बोर्ड की बैठक में पारित करते हुए करते हुए इसका टेंडर किया था। जिसका कि आज दीपावली के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त में इसका शिलान्यास भी किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से गांधी पासवान, राकेश कुमार, गुड्डू कुमार, उपेंद्र कुमार, राजू कुमार, सुनील कुमार, अजय पासवान पिंटू कुमार, कईल राम लल्लन चंद्रवंशी, नरेश पासवान, अजय कुमार, मनोज राम, जितेंद्र चंद्रवंशी महेंद्र चंद्रवंशी काफी संख्या में इस वार्ड की सम्मानित जनता उपस्थित थे।