गढ़वा :
रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी मिथिलेश भुइया का पुत्र छोटू कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह रमुना से अपना घर टंडवा जा रहा था उसी दौरान सारंग गांव में बाइक से गिरकर व घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उसे रमना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचांपा गांव में एसकेएस कंपनी की ओर से चल रहे पानी टंकी निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री के गिरने से घायल हो गया घायल राजमिस्त्री पाकुड़ की सद्दाम अंसारी बताया जाता है घटना के संबंध में बताया जाता है कि विल चंपा में इस केस कंपनी की ओर से पाइप लाइन निर्माण कार्य का चल रहा है जिसका पानी टंकी बेलचांपा कोयल नदी तट पर बनाया जा रहा है।
पानी टंकी से गिरने से सद्दाम घायल हो गया वहां स्थानीय मजदूरों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति बताते हुए रेफर कर दिया है।

गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर खरौंधी सड़क पर खरौंधी पेट्रोल पंप के समीप टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें 3 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव निवासी राजकुमार ऊराव, नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नयाखड़ गांव निवासी मुशू उरांव की पत्नी चांदनी देवी, उसका 5 वर्षीय पुत्र संदीप उरांव हो घायल हो गया है घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक टेंपो पर सवार होकर छह लोग खरौंधी से नगर उंटारी आ रहे थे उसी दौरान खरौंधी पेट्रोल पंप के समीप टेंपो पलटने से 6 लोग घायल हो गए 6 में 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं तीन का इलाज भवनाथपुर में चल रहा है।
गढ़वा मझियाव लमारी सड़क में लमारी पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल कंडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव निवासी प्रदीप चंद्रवंशी बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रदीप घोड़दाग से घर आ रहा था इसी बीच घर पहुंचने से कुछ दूर पहले तेज रफ्तार से होने के कारण मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर लमारी पेट्रोल पंप के समीप बिजली पोल में धका मारकर घायल हो गया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।