गढ़वा :
कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वा सदर एसडीओ राज महेश्वरम ने हरी झंडी दिखाकर किया l कार्यक्रम में मिनी बस स्टैंड से टाउन हॉल के मैदान तक शहर वासियों ने दौड़ लगाया l
नीमा के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, उपाध्यक्ष डॉ पतंजलि केसरी, सचिव डॉक्टर मुकुंद, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा, डॉ राकेश अनिल साह, आशीष, डॉ वीरेंद्र सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया l इस दौरान मॉडल इन्फेंट स्कूल, ज्ञान निकेतन, सी पी मेमोरियल, साउथ पॉइंट सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया l इसके अलावा छात्र पतंजलि योग समिति, रेड क्रॉस सोसाइटी के लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l कार्यक्रम में छोटे बच्चे वेद, प्रांशु, अर्थव, ऋषभ, अरुण सहित अन्य काफी उत्साहित दिखे l इसके अलावा अध्यक्ष अनिता दत्त, मुरली प्रसाद सोनी सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीमा अध्यक्ष डॉ संजय, उपाध्यक्ष डॉक्टर पतंजलि केसरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया l