बंशीधर नगर :
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शनिवार को दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। विगत दिनों शहर के अहिपुरवा मोड़ स्थित अंबे सेवा संस्थान में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक महिला को गलत तरीके से ऑपरेशन करने पर महिला को ही मौत के बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
जिसके बाद पुलिस ने नगर उंटारी थाना कांड संख्या 112/2022 दिनांक 19/10/22 धारा 302/ 34 भादवी के प्राथमिकी अभियुक्त जितेंद्र कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंबे सेवा संस्थान में गलत ऑपरेशन कर महिला की जान लेने वाले डॉक्टर जितेंद्र कुमार मौर्य पिता बिजेंद्र प्रसाद ग्राम कवरी थाना पन्नूगंज जिला सोनभद्र को उत्तर प्रदेश से ही गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि 4 दिन पूर्व अंबे सेवा संस्थान क्लिनिक में फर्जी डॉक्टर जितेंद्र कुमार मौर्य के द्वारा रमुना थाना क्षेत्र के बाहर गांव निवासी शिव रतन पासवान के 52 वर्षीय पत्नी बैजंती देवी पित्त के थैली में पथरी बता कर उसे गलत तरीके से ऑपरेशन करने से महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद डॉक्टर और कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए थे। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में लगभग 7 घंटों तक शव के साथ धरना प्रदर्शन कर अस्पताल को सील करने एवं फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग किया था। इधर डायन भूत प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी रामशरण रजवार के पुत्र धर्मेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने थाना कांड संख्या 68/ 2022 दिनांक 26/6/22 धारा 302/ 201/ 34 भादवी एवं 6 डायन भूत प्रथा प्रतिशेध अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त था।