बंशीधर नगर :
धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर विशेष विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंशीधर नगर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को धनतेरस के अवसर पर बाजारों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ महिला व पुरुष बल के जवानों को तैनाती कर दिए हैं।
वही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार स्वयं शहर में गस्त कर रहे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। आज धनतेरस का बाजार है,इसलिए खरीदारों की भीड़ लगेगी। इसके मद्देनजर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। थाना प्रभारी ने सभी लोगों को सलाह देते हुए कहा कि ग्राहक संभल कर खरीदारी करें बाजारों में जाए तो सावधानी बरतें।
अफवाहों पर ध्यान ना दें। वैसे तो बाजारों में पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी भी तरह से परेशानी होने पर तत्काल शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार पर भीड़ ज्यादा होती है। वही आज धनतेरस का त्यौहार है। बाजारों में अधिक भीड़ लगेगी। ऐसे में कौन, किसे, क्या बिक्री कर रहा है इसका पता आसानी से नहीं चल पाता इसलिए लोग जो भी खरीदारी करेंगे तो उससे पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें। थाना प्रभारी ने बाजारों में खरीदारी करने आए ग्राहकों को अपना सामान स्वयं सुरक्षा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी है,किसी को कोई परेशानी होने पर तत्काल थाना में सूचना पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।