whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226252
Loading...


आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर,1059 आवेदन हुए प्राप्त , 304 का हुआ निष्पादन

location_on खरौंधी access_time 22-Oct-22, 05:41 PM visibility 655
Share



आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर,1059 आवेदन हुए प्राप्त , 304 का हुआ निष्पादन


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : * प्रखंड के खरौंधी पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, बीडीओ गणेश महतो,मुखिया मंजू देवी,बीडीसी रेणु देवी एवं पनपती देवी,उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया। जिसमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, पशु पालन, बैंक, कृषि,बिजली सहित कई अन्य विभाग के स्टॉल लगाये गये। वही विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अलग से लगे गये JMM के बैनर का विरोध किया गया।
बीडीओ ने पहल करते हुऐ थाना प्रभारी के साथ मिलकरJMM के बैनर को हटाया गया। उस मौके पर बीडीओ गणेश महतो ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना-सोबरन साड़ी, धोती-लुंगी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ शिविर में लगाये गये स्टॉल की जानकारी दी। वही बीडीओ गणेश महतो ने बतया की खरौंधी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजित की गई जिसमें वीभिन्न विभाग को लेकर 1059 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 304 आवेदन का निष्पादन किया गया। बाकी आवेदन को सुकृति के लिये संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भेज दिया गया है।
शिविर मौके पर मुखिया मंजू देवी,बीडीसी रेणु देवी,पानपती देवी,पूर्व मुखिया उपेन्द्र भारती,विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास,सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान,उमेश कुमार,मयंक कुमार,रोजगार सेवक सहित सभी वार्ड सदस्य,उपमुखिया एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play