whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273280
Loading...


गूगल पे का कर्मचारी बोल रहा हूं, और कॉल होल्ड कराकर अकाउंट से उड़ाए 70 हजार

location_on गढ़वा access_time 06-Aug-20, 09:59 PM visibility 672
Share



						गूगल पे का कर्मचारी बोल रहा हूं, और कॉल होल्ड कराकर अकाउंट से उड़ाए 70 हजार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। बैंक में रजिस्टर्ड अल्टरनेट मोबाइल को होल्ड पर लेकर सहिजन मोहल्ले की सविता देवी नाम की महिला के अकाउंट से तीन बार में कुल 70 हजार रुपए निकाल लिए गए। सविता के पति अनिल चौधरी ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर पैसे वापस दिलाने की प्रार्थना की है। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने इस संबंध में कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि सहिजन निवासी अनिल चौधरी एक कपड़ा दुकान में 6 हजार रुपए मासिक मानदेय पर काम करते हैं। थाना में दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि वह गूगल पे एप के माध्यम से अपनी पत्नी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एकाउंट में पैसा ट्रांसफर करता था। एक अगस्त 2020 को बैंक से रजिस्टर्ड उसकी मोबाइल की इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल बंद कर दी गई।
5 अगस्त को एक मोबाइल नंबर से बैंक में दिए गए उसके अल्टरनेट मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाला व्यक्ति अपना परिचय गूगल पे का कर्मचारी के रूप में दिया। उसने कहा कि गूगल पे ने उन्हें कैश बोनस दिया है। 10 मिनट अपने मोबाइल को होल्ड पर रखिए ताकि कैश बोनस को आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाए। पीड़ित अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि पहले उसने मोबाइल को होल्ड पर रखा, बाद में शक होने पर कॉल को काट दिया। आधा घंटा के अंदर बिना नंबर के दो कॉल और आए, जिसे रिसीव कर काट दिया। काम से फुर्सत मिलने पर बैलेंस चेक किया तो पता चला कि पहली बार में 40 हजार, दूसरी बार में 20 हजार और तीसरी बार मे 10 हजार रुपए उसके खाते से निकाल लिए गए। इस बारे में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play