कांडी : कांडी प्रखंड के कांडी गांव के छः प्रवासी मजदूरों को घर वापस आने के बाद कोरेण्टाइन के लिए उचित जगह नहीं मिलने के बाद सभी ने एक झोपड़ीनुमा होटल में शरण लेने के लिए लाचार हैं।
सभी छः मजदूर बुधवार को महाराष्ट्र के रेड जोन पूना से वापस आये हैं। जिनमें मिथिलेश कुमार, मुन्ना हवारी, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार, जिबरील अंसारी व इसलाम अंसारी शामिल हैं।
सभी ने बताया कि हम सभी ने पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद को कोरेण्टाइन के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए बोला लेकिन उन्होंने कोई जगह नहीं दिया। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे सभी पिछले पंद्रह दिनों से पूना के चाकन में रह रहे थे। हम सभी गरीब परिवार से आते हैं। होम कोरेण्टाइन के लिए हम सभी के घरों में कोई अतिरिक्त जगह नहीं है कि अपने बाल बच्चों से अलग रह सकेंगे।
कोइ सुरक्षित जगह नहीं मिलने के बाद हम सभी सड़क किनारे इस झोपड़ीनुमा होटल में रह रहे हैं। सभी ने बताया कि हमलोगों ने मुखिया को कहा कि केवल रहने के लिए जगह दे दीजिए हम लोग अपने-अपने घर से खाना मांगा कर खा लेंगे। लेकिन कोई उपाय नहीं हो सका।
इस विषय मे मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा कि मैं इस बात को बीडीओ से दो - दो बार बोला लेकिन उन्होंने कहा कि अब कोई भी प्रवासी मजदूर जो बाहर से आएंगे वे होमकोरेण्टाइन ही रहेंगे।