केतार : केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह निवासी मुन्ना रजवार बाइक JH 03X 5209 पर चंद्रबली रजवार, नेपुरी कुंवर, बरती देवी को बैठाकर चौबे मझिगावा अपने घर से जा रहा था।बांसडीह खुर्द ज्यों ही पहुंचा तीखी मोड़ के पास बिपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो से साइड लेने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और कुंवे में जा गिरा। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने तत्काल रस्सी के सहारे गिरे लोग एवं बाइक को बाहर निकालने में सफल रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना रजवार शराब पीकर टंकी पर बैठकर बाइक चला रहा था। तभी बोलेरो से साइड लेने के क्रम में कुँए में जा गिरा, जिससे चारो लोगों को चोट आई। नेपुरी कुंवर को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने अति शीघ्र 108 डायल कर एम्बुलेंस बुलाया।
चारो जख्मी को एम्बुलेंस कांडी स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेज दिया गया। तभी केतार थाना घटना स्थल पर पहुंच कर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।