धुरकी : धुरकी प्रखंड के भंडार पंचायत के मुखिया द्वारा सुखा राशन का पैकेट सड़ा कर तालाब मे फेंकने की खबर की जानकारी मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने भंडार गांव मे पहूंच कर फेके गए सुखा राशन का पैकेट की जानकारी प्राप्त किया।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष को ग्रामीण नरेश भुइयां, बैजनाथ राम, चंद्रिका यादव ने बताया की मुखिया ने उक्त सुखा राशन कीट को बांटे बिना ही रखकर सड़ा दिया गया। वहीं मुखिया पति भगवान सिंह ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से सड़े हुए रासन कीट को तालाब मे डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया की एक तो कोरोना बिमारी से उभरे रोजगार के संकट की घड़ी मे लोग अपनी जान बचाकर किसी तरह मुख्यमंत्री के द्वारा भेजा गया पहला श्रमिक ट्रेन से सभी मजदुर तेलंगाना से वापस लौटकर होम क्वायरेंटाइन मे अपने-अपने घरों मे रहे।
वहीं सरकार और प्रशासन के निर्देश पर सबको सुखा राशन कीट दिया गया वहीं हमारे पंचायत के मुखिया पचिया देवी के पति भगवान सिंह के द्वारा मजदूरों उक्त राशन को नहीं बांटकर गैर जिम्मेदार तरीके से सड़ा कर तालाब में फेक दिया गया।
वहीं ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा की वह इसकी शिकायत सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर व जिलाध्यक्ष के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक बताएंगे और दोषी मुखिया और मुखिया पति पर कार्रवाई कराएंगे। ग्रामीणों ने प्रखंड अध्यक्ष से यह भी बताया की हंगामा करने के बाद बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा भंडार गांव में पहूंच कर दोषी मुखिया के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए हैं।