मझीआंव(गढ़वा) : मझीआंव व बुढ़ीखांड़ मुख्य मार्ग के बीच विजय सिंह के क्रशर के समीप कोयल नदी से एक 20 वर्षीय युवक का शव थाना पुलिस ने बरामद किया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कोयल नदी में बह रहा था। इसी दौरान नदी के हल्के पानी के किनारे शव फंस गया। कोयल नदी के किनारे कुछ चरवाहे ने शव को देखा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने अपने दल बल के साथ कोयल नदी पहुंचे और शव को बरामद किया।
इधर कोयल नदी में अज्ञात शव की सूचना पर आसपास के लोगों का हुजूम टूट पड़ा। लेकिन किसी ने पहचानने से साफ इंकार कर दिया। जिला थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि शव को बरामद किया गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि शव कहां का है? इसे पता लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सका था।