धुरकी : धुरकी प्रखंड के खाला पंचायत के सरईदाहा टोला निवासी ग्रामीण किसान समशीर अंसारी का गर्भवती गाय की मौत विद्युत आपूर्ति के संचरण लाइन के तार के स्पर्श में आने से हो गई।
गाय की मौत के संबंध में पीड़ित किसान ने बताया की टोले में 440 वोल्ट के एलटी सप्लाई लाइन का तार टुटकर खेत में पहले से ही गिरा हुआ था जिसकी सुचना भी गांव वालों ने पुर्व मे पावर सब स्टेशन मे कार्यरत विद्युत कर्मियों को दिया जा चुका था।
वहीं भुक्तभोगी किसान ने कहा की विद्युत कर्मियों की लापरवाही की भेंट मे उसकी गर्भवती गाय की मौत हो गई है। उसने विभाग से मुआवजा का मांग किया है।