भवनाथपुर : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के आह्वान पर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। जिससे कामकाज प्रभावित हुई।
अस्पताल परिसर में सांकेतिक हड़ताल पर आयुष एसोसिएशन झारखंड के प्रमंडलीय संयोजक ने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर संघ की अगुआई में सांकेतिक हड़ताल पर हैं। अगर सरकार हमलोगों की मांगें पूरी नहीं करेगी तो सभी अनुबंध कर्मी पांच अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उनकी मां पत्रों में मृत्युपरांत बीमा का लाभ देने, ईपीएफ का लाभ देने, समान काम के बदले समान वेतन देने, पद को सृजित कर सभी कर्मियों का सामायोजन करने,चिकित्सा कर्मियों को 60 साल तथा आयुष डॉक्टरों को 65 साल में सेवानिवृत्त करने सहित अन्य मांगें शामिल है।
मौके पर आयुष डॉ निशंक निश्रम, एकांउन्ट मैनेजर प्रदीप कुमार पाठक, अनुरंजन पांडेय,नेत्र सहायक सोनी कुमारी, कंचन कुमारी, गुलाब खलखो, भाइलेट एक्का, चिंता कुमारी, सोनी कुमारी,चंद्रशेखर प्रसाद यादव आदि कर्मी उपस्थित थे।