भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप सेल में सुरक्षा प्रहरी कार्यरत सीआईएसएफ के एक जवान और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस के जरिये कोविड अस्पताल ट्रॉमा सेंटर श्रीबंशीधर नगर ले जाकर भर्ती कराया गया।
इसकी जानकारी देते हुए भवनाथपुर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ दिनेश सिंह ने बताया कि बीते 2 अगस्त को 54 लोगों का जांच कराया गया था,जिसमें दो लोग पॉजेटिव पाये गए थे, जिन्हें भर्ती कोविड अस्पताल में श्रीबंशीधर नगर में भर्ती कराया गया।