भवनाथपुर भवनाथपुर गढ़वा खरौंधी थाना क्षेत्र के कुपा के रेखाडीह टोला में मंगलवार के करीब साढ़े दस बजे सुबह में एकाएक 11 हजार बिजली की करंट सप्लाई हो जाने से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
उसी क्रम घर को आग लगने से बचाने के लिए घर का प्लग निकालने के क्रम में नंदु साह की 45 वर्षीय पत्नी उषा देवी करंट की चपेट में आ गयी और घायल हो गई। घायलावस्था में परिवारवालों ने इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर इलाज किया जा रहा है।
घायल के पति ने बताया कि पूरे टोला में एकाएक 11 हजार का बिजली सप्लाई हो गई, जिससे कितने लोगों बिजली संचालित सामानों की क्षति हुई है। इसी से बचने के लिए पत्नी प्लग निकाल रही थी, तभी चपेट में आ गई।