whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210761
Loading...


शिवेंदु ने यूपीएससी की परीक्षा में लाया 83 वां रैंक, मंत्री ने दी बधाई

location_on गढ़वा access_time 04-Aug-20, 06:42 PM visibility 673
Share



						शिवेंदु ने यूपीएससी की परीक्षा में लाया 83 वां रैंक, मंत्री ने दी बधाई
फ़ाइल फ़ोटो


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सिविल सेवा परीक्षा का मंगलवार को जारी परिणाम में गढ़वा के सहिजना मुहल्ला निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा का पुत्र शिवेंदु भूषण ने 83वां रैंक लाकर गढ़वा को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष की यूपीएससी की परीक्षा में शिवेंदु ने 83वां रैंक प्राप्त किया है। जबकि पिछली बार उसे 120वां स्थान मिला था। उसे आईपीएस मिला है। वह अभी आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहा है। हैदराबाद के बाद अब दिल्ली में चल रहा है प्रशिक्षण : शिवेंदु पिछले वर्ष यूपीएससी की परीक्षा में सफलता अर्जित करने के बाद करीब आठ माह तक हैदराबाद में प्रशिक्षणरत रहा। अभी वर्तमान में वह दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। पिछले वर्ष 120वां रैंक होने के कारण शिवेंदु को आईएएस नहीं मिल पाया था।
इस कारण शिवेंदु ने दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुआ। शिवेंदु के इस कामयाबी पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित शिवेंदु के परिजनों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई दिया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि शिवेंदु गढ़वा का गौरव है। उसकी कामयाबी पर गढ़वा सहित पूरे झारखंड को गर्व है। मंत्री ने शिवेंदु के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। पिछली बार शिवेंदु की कामयाबी पर मंत्री ने स्वागत करते हुए बधाई दिया था। बधाई देने वाले अन्य लोगों में आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय, दिवाकर सिन्हा, सियाराम शरण वर्मा, वार्ड पार्षद रश्मि सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, प्रो. उमेश सहाय, पिंटू सिन्हा, राजू सिन्हा, पंकज वर्मा, अनिता दत्त, नितेश सिन्हा, गौरव सिन्हा, अंकेश नारायण, अरुण सिन्हा, आलोक सिन्हा, अविनाश सिन्हा, अजीत सिन्हा, आनंद सिन्हा आदि का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play