मझिआंव(गढ़वा) : बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में घटी मारपीट में एक पक्ष के एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए गए हैं।
घायल नान्हू राम, जुगेश्वर राम, भोला राम, प्रकाश राम एवं उसकी पत्नी पनवा देवी को मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ प्रशांत कुमार प्रमोद ने बेहतर उपचार के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
वहीं इस सम्बंध में बरडीहा थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने बताया कि दोनों परिवारों में पहले भी भूमि विवाद था इसे लेकर मारपीट हुई है।