whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475970
Loading...


बड़गढ़ प्रखंड में जलमीनार के नाम पर मची लूट

location_on बड़गड/गढ़वा access_time 05-Jun-20, 05:29 PM visibility 674
Share



																								बड़गढ़ प्रखंड में जलमीनार के नाम पर मची लूट
निर्माणधीन जलमीनार


जितेन्द्र चन्द्रवंशी check_circle
संवाददाता



घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जल मीनार में ग्राम सभा के नाम पर भी चल रहा है फर्जीवाड़ा बड़गड़: प्रखण्ड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में इन दिनों पैसों की बंदरबांट की जा रही है। बावजूद इसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रखण्ड क्षेत्र में 14 वें वित्त की राशि से सोलर जलमीनार की स्थापना कराई जा रही है। बताया गया की इन दिनों सोलर जलमीनार सरकारी नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा निर्देश के बाद 14 वें वित्त आयोग की राशि से मुखिया एवं पंचायत सेवक को प्रत्येक पंचायत में चार से पांच जलमीनार बनाने का आदेश प्राप्त है।
इसके लिए सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए तीन लाख 84 हजार रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है, लेकिन बड़गड़ में इस मद की सरकारी राशि की बंदरबांट करते हुए मुश्किल से एक से सवा लाख रुपए में जलमीनार का घटिया सामग्री के सहारे निर्माण कराकर निर्माण मद की राशि हजम कर लिया जा रहा है। जो जलमीनार लगाया जा रहा है, कमला इंस्ट्रूमेंट द्वारा वह स्थानीय बिचौलियों को पैसा देने के एवज में कंसाइनमेंट लेटर दे कर प्रोपराईटर बना दिया जा रहा है। बड़गड़, भण्डरिया व रमकण्डा प्रखण्ड में कुणाल ट्रेडर्स नाम का फर्जी वेंडर द्वारा उक्त योजना में इस्तेमाल होने वाले सोलर व अन्य समग्रीयों का घटिया सप्लाई किया जा रहा है। इस जलमीनार को लगाने के लिए सरकार के गाइडलाइन में यह स्पष्ट निर्देशित है कि वही संस्थान सोलर जलमीनार लगा सकती है, जो आईएसओ से मान्यता प्राप्त हो, लेकिन बड़गड़ के किसी भी दुकानदार के पास आईएसओ मान्यता प्राप्त नहीं होने के बावजूद सरकारी नियमों को ताक में रखकर घटिया सामग्री जलमीनार में लगाया जा रहा है।
जलमीनार लगाने के लिए प्रावधान के मुताबिक ग्राम सभा भी करना अनिवार्य है। पंचायत सेवक, मुखिया व बिचौलिया मिलकर फर्जी ग्रामसभा कर मनमानी तरीके से जलमीनार लगा रहे हैं। लिहाजा 14 वें वित्त की राशि पदाधिकारियों व बिचौलियों के लिये विकास योजनाओं के नाम पर लुट का साधन मात्र बन कर रह गया है। इधर इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करते हुए बड़गड़ प्रखण्ड के परसवार पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 के वार्ड सदस्य सीताराम किसान ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि परसवार पंचायत की मुखिया ललिता बाखला ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कर जलमीनार का निर्माण करा रही हैं। वहीं उन्होंने बताया की इस मामले के फर्जीवाडें की सुचना स्थानीय ओ०पी बड़गड़ को भी दिया है। वार्ड सदस्य सिताराम नगेशिया ने उपायुक्त से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play