whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268125
Loading...


अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एएसआइ घायल

location_on हरिहरपुर access_time 02-Aug-20, 05:50 PM visibility 664
Share



						अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एएसआइ घायल


हरिहरपुर check_circle
संवाददाता



हरिहरपुर (गढ़वा ): ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए झड़प में एएसआई सुरेंद्र दुबे के साथ मारपीट किया गया है। झड़प की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस वाहन छतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। इसके बाद किसी तरह सभी पुलिसकर्मियों ने जान बचा कर भागा। भागने के क्रम में पुलिस वाहन से चोट लग कर ग्रामीण योगेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की ओर से हमला के बाद किसी तरह पुलिस टीम वहां से जान बचा कर भागी। पुलिस टीम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे कुछ लोग इकठ्ठा हो कर शराब पी रहे थे। उन्हीं लोगों में किसी बात को लेकर शोर-शराबा होने लगी।
इसकी सूचना एक ग्रामीण ने पुलिस को दिया। पुलिस वहां पहुंच कर मामले की जानकारी लिया तो पता चला कि कुछ लोग दाह संस्कार से लौट कर शराब पी रहे हैं। उनको भगाने के बाद टोले पर कई घरों में महुआ शराब बनाने की सूचना मिली। पुलिस जब घरों की तलाशी लेना शुरू किया तो इसी क्रम में ग्रामीण उलझ गए। जिसमें एएसआई सुरेंद्र दुबे के साथ मारपीट किया गया। उधर पुलिस घटना को साजिश बता रही है। गौरतलब हो कि डूमरसोता गांव में पहले भी महुआ शराब भट्ठी को बंद कराने को लेकर कई बार पुलिस प्रयास कर चुकी है। उधर उक्त मामले हरिहरपुर ओपी प्रभारी ने बताया कि दस लोगों के खिलाफ नामजद और चालीस-पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे करवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play