whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167015
Loading...


बिग ब्रेकिंग: कार्यपालक अभियंता 5000 रुपये घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 05-Jun-20, 01:57 PM visibility 673
Share



																								बिग ब्रेकिंग: कार्यपालक अभियंता 5000 रुपये घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
कार्यपालक अभियंता अभियंता रमेश चंद्र प्रसाद निगरानी के हत्थे


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा:गढ़वा समाहरणालय परिसर स्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश चंद्र प्रसाद को 5000 रु रिश्वत लेते पलामू एसीबी टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। सूत्रों के अनुसार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने जैसे ही निगरानी टीम के सदस्यों को देखा सबूत मिटाने के ख्याल से अपने पॉकेट में रखे घुस की रकम रु 5000 को अपने चैम्बर में बने टॉयलेट में डाल कर टॉयलेट का फ़्लैश चला दिया, जिससे रुपये टॉयलेट से होते हुए टॉयलेट के टंकी में चला गया। उसके बाद निगरानी टीम के सदस्यों ने उनके हाथों को एवं उनके पैंट के पाकेट को धुलवाया जिसमें रुपये रखे थे, चुकि घुस के रुप में दिए नोटों पर निगरानी टीम द्वारा पहले से ही केमिकल लगा दिया गया था, अतः एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के हाथ और पैंट के पॉकेट से रंग निकलने लगा।
तुरंत ही निगरानी टीम ने इंजीनियर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद निगरानी की टीम ऑफिस से इंजीनियर को गिरफ्तार करने के बाद उनके आवास की भी तलाशी ली, इंजीनियर के आवास से भी रुपये बरामद होने की सूचना है। बता दें कि केतार में एक तोरण द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण कराए व्यक्ति के 1.5 लाख रु के भुगतान के एवज में 5000 रुपये घुस की मांग उक्त इंजीनियर के द्वारा की जा रही थी। फिलहाल निगरानी टीम इनको अपने कब्जे में कर पलामू चल दी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play