गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम रमेश राम बताया गया है। वह रामजी राम का छोटा पुत्र था। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बिना आनन-फानन में उसके शव का दाह संस्कार कर दिया।
घटना के संबंध में बताया गया कि वह शराब के नशे में कुएं में स्नान कर रहा था। परिजनों को भी लोगों ने यही बताया। लेकिन काफी समय बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढुंढने लगे। तब उसका शव उसी कुएं में तैरता दिखा। बताया जाता है कि उसका अपने भाई से ही विवाद था। ग्रामीण इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं। लेकिन मुखिया के नेतृत्व में लोगों ने बिना सूचना के ही शव को जला दिया।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया ने कहा कि परिवार वालों की इच्छा से ही मृतक का दाह संस्कार किया गया है।
परिजन के कहने के बाद ही इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।