whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057509 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पूजा विवाद के मुकदमे का अनुसंधान करने मझिआंव पहुंचे एसपी

location_on मझिआंव access_time 01-Aug-20, 07:50 PM visibility 720
Share



पूजा विवाद के मुकदमे का अनुसंधान करने मझिआंव पहुंचे एसपी


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझीआंव(गढवा) : पिछले 30 जनवरी 2020 को बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में रखे गए मां सरस्वती प्रतिमा की पूजा पाठ को लेकर श्रद्धालु एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित राम के द्वारा दर्ज कराई गई। प्राथमिकी के आलोक में गत शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने मझीआंव बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के समीप पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने मौके पर मौजूद आम जनों के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित राम एवं नामजद लोगों से बारी बारी से घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर बताया जा रहा है कि इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Advertisement
जिसमें कई ऐसे युवक हैं जो घटना के दिन और समय पर नहीं थे। इन युवकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी सफाई पेश किया गया। इस दौरान पुलिस के वरीय प्रशासन के अधिकारियों ने बहुत ही बारीकी से नामजद आरोपियों की बात सुनी। इसके बाद चलते बने। मौके पर गढ़वा एसडीपीओ बहामन टुटी एवं स्थानीय थाना पुलिस के पदाधिकारी मौजूद थे। इधर ज्ञात हो कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित राम के द्वारा जातिसूचक कहते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में आधा दर्जन से अधिक अपने रोजगार से जुड़े व्यवसायियों पर अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि दूसरी ओर नामजद व्यक्तियों को कहना है कि विद्यालय के अध्यक्ष ललित राम द्वारा अपनी वर्चस्व कायम करने के लिए हम लोगों को गलत तरीके से फंसाया गया है। हम लोग बिल्कुल निर्दोष हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play