whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163723 readers visited
Loading...

Advertisement

अनुदान की मांग पूरा करने व कुलपति के आश्वासन पर महासंघ ने अनशन कार्यक्रम किया स्थगित

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-20, 06:15 PM visibility 692
Share



												अनुदान की मांग पूरा करने व कुलपति के आश्वासन पर महासंघ ने अनशन कार्यक्रम किया स्थगित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ की शनिवार को एक आपात बैठक महासंघ के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से मोबाइल से हुई वार्ता के आलोक में महासंघ ने विगत 28 जुलाई से चल रहे बारह सूत्री मांग से जुड़े आन्दोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन आयोजित बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों, आंदोलन संचालन समिति के सदस्यों तथा आम सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में जानकारी देते हुए महासंघ के अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय ने महासंघ के मांग पर संवेदना दिखाते हुए महासंघ के प्रमुख मांग अनुदान भुगतान कराने का सिंडिकेट से पारित कराने की प्रत्याशा में मेदनीनगर, कोषागार को राशि निर्गत करने के लिए शीघ्रता पूर्वक कार्रवाई करते हुए भेज दिया है।
Advertisement
इसके आलोक में अनुदान की राशि भुगतान के लिए विश्वविद्यालय के स्तर से तत्काल कार्रवाई करने सहित बारह सूत्री मांगो के समर्थन में विगत 28 जुलाई से जारी विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों के बहिष्कार के आंदोलन तथा दूसरे चरण में 4 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन को तत्काल स्थगित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय का अनुदान भुगतान में इतनी ही फिलहाल भूमिका थी। शेष कार्रवाई कोषागार से पारित होने के बाद ही विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों के खाते में भेजने का पूरा करने की प्रक्रिया है। जिस के संबंध में कुलसचिव के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जैसे ही कोषागार से अनुदान की राशि विश्वविद्यालय को प्राप्त हो जाएगी सभी संबंधित अनुदानित कॉलेजों को खाते में भेज दिया जाएगा।
Advertisement
बैठक में सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय ने महासंघ के प्रमुख मांग को मान लिया है। शेष मांग पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से दूरभाष से आश्वासन मिला है कि जो नियम संगत 11 सूत्री महासंघ का मांग है, उसे विश्वविद्यालय लॉकडाउन के बाद सितंबर माह में महासंघ के प्रतिनिधि के साथ बैठकर जो मांग तत्काल पूरा करने लायक होगा उसे तत्काल क्रियान्वित किया जाएगा। तथा जो मांग विश्वविद्यालय के संबंधित मांगो के इंम्पलीमेंट बॉडी के द्वारा पारित कराने की जरूरत होगा उसे पारित कराकर पूरा किया जाएगा। बैठक में महासंघ की ओर से नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान अनुदान की मांग पूरा करने एवं शेष ग्यारह सूत्री मांग पत्र पर कोरोना संक्रमण से उत्पन्न लॉकडाउन के वर्तमान संकट को समाप्त होने के बाद सितंबर माह से महासंघ के नियम सम्मत शेष 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की कार्रवाई करने के आश्वासन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।
Advertisement
साथ ही कुलपति द्वारा छात्र हित में अगस्त माह से शुरु हो रहे नए सत्र के छात्रों के लिए इं-कंटेंट तैयार कर कोरोना काल के इस घड़ी में छात्रों को अध्ययन सामग्री विश्वविद्यालय के वेब साईट पर उपलब्ध कराने के विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में छात्रों के हित में ई-कंटेंट मेटेरियल विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर तत्परता पूर्वक उपलब्ध कराने का कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य को तेजी से पुरा करने के लिए महासंघ से जुड़े सभी महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया। साथ ही कुलपति महोदय से वार्ता के दौरान मिले निर्देश के आलोक में छात्रों से टेलिफोनिक कांटेक्ट कर भी उनकी अध्ययन-अध्यापन से जुड़ी तमाम समस्या के निष्पादन के लिए संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष के सहयोग से अपने-अपने छात्रों को सत्रवार अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संबंधित छात्रों को ग्रुप से जोड़ने तथा सीधा संवाद स्थापित कर उनके अध्ययन-अध्यापन में उत्पन्न तमाम बाधा को दूर करने का निर्णय लिया गया।
Advertisement
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के द्वारा निर्देशित सभी कार्यकलापों में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के कर्मी आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे तथा इस दिशा में अपने स्तर से हर संभव कोशिश करेगें। बैठक में आंदोलन संचालन समिति के संयोजक डा. प्रेमचंद महतो, प्रवक्ता प्रो. केके सिन्हा एवं प्रो. वेद प्रकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डा. नरेश पाण्डेय, प्रो. अरविन्द प्रताप सिंह सेंगर, प्रो. दिलीप कुमार सिंह, प्रो. संजय केशरी, प्रो. अमित कुमार, प्रो. स्वीटी कुमारी, प्रो. कुमारी गीता, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. रंजीत कुमार, प्रो. कुमार महिपाल, डा. अरुण कुमार तिवारी, डा. बिनोद कुमार द्विवेदी, डा. उमेश सहाय, प्रो. सत्यदेव कुमार, प्रो. अखिलेश कुमार शुक्ला, प्रो. वंशीधर सिंह, डा. संजीता कुमारी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डा. प्रेमचंद महतो ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play