whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28180944 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मुखिया ने कहा प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है प्राथमिकता

location_on बड़गड access_time 30-Jul-20, 04:51 PM visibility 668
Share



मुखिया ने कहा प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है प्राथमिकता
पोटो खेल मैदान में काम करते मजदूर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखते मुखिया


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ क्षेत्र में मनरेगा व 14 वें वित्त की राशि से चल रही दर्जनों योजनाएं, प्रवासी सहित अन्य मजदूरों को मिल रहा काम : मुखिया बड़गड़ (गढ़वा) : कोरोना वायरस के संक्रमण व बीते 4 माह से जारी लॉकडाउन के बीच बड़गड़ पंचायत क्षेत्र में मनरेगा व 14 वें वित्त की राशि से दर्जनों योजनाएं चल रही हैं। वर्तमान में जो काम चल रहे हैं उनमें पोटो खेल मैदान, आम बागवानी, सोक पिट, मेड़बंदी, कुआं, डोभा आदि के नाम शामिल हैं। उक्त बातें बड़गढ़ मुखिया बालदेव टोप्पो ने कहीं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि देश में जारी लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूरों का आगमन हमारे क्षेत्र में हुआ है। उन्हें काम उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता रही है।
Advertisement
प्रवासी मजदूर काम के लिए उनसे मिले, तत्काल उन्हें कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बिचौलिए किस्म के लोगों को काम नहीं दिए जाने पर उनके द्वारा अनर्गल रूप से मज़दूरों को भड़का कर अखबार में गलत बयानबाजी की जा रही है। जो सर्वथा गलत है। कुछ मजदूर ऐसे भी हैं जिन्हें 1 दिन के काम के एवज में 500 से ₹600 तक मजदूरी चाहिए। जबकि मनरेगा के तहत मजदूरी की राशि मात्र ₹194 निर्धारित है। हम उन्हें ₹600 कहां से दे पाएंगे? मजदूरों के पलायन के संबंध में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बीच किसी तरह से प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचे हैं। वर्तमान में आवागमन की व्यवस्था भी बंद है। लोगों को काम भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में पलायन का सवाल ही नहीं उठता है।
Advertisement
मजदूर अब कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बाहर कमाने जाना ही नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास हर किसी के लिए दरवाजे खुले हैं। किसी भी कार्य के लिए आम जन बेधड़क उनसे मिल सकते हैं। समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play