धुरकी : डीआरडीए के सहायक तकनीकी पदाधिकारी कमलेश कुमार ने धुरकी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे सहायक तकनीकी पदाधिकारी ने खाला और रक्सी पंचायत के विभिन्न गांवों मे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको के घर पहूंच कर डीलेय आवास को पंद्रह दिनों के अंदर छत की ढलाई कर पूर्ण कर लेने का निर्देश संबंधित लाभुकों को दिया है।
इस दौरान निरीक्षण के क्रम में मौजूद प्रखंड समन्वयक सेराज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया की धुरकी प्रखंड के सभी आठ पंचायतों मे वित्तीय वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक कुल 80 लाभुको ने आवास निर्माण के लिए पैसे निकालने के बावजूद भी अपने-अपने आवास का छत ढलाई नहीं किया है।
उन्होंने बताया की इससे साफ जाहिर होता है की उक्त लाभुको ने जानबूझकर छत का ढलाई नहीं किया है। उन्होंने कहा की उक्त सभी लाभुकों को पुर्व मे भी कई बार छत की ढलाई करने का निर्देश आग्रहपुर्वक किया जा चुका है उसके बावजूद लाभुकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
सहायक तकनीकी पदाधिकारी ने लाभुको को अगले पंद्रह दिनों के अंदर आवास का कार्य पुर्ण करने के लिए निर्देश देते हुए कहा है की पंद्रह दिनों के अंदर के कार्य पुर्ण नहीं करने पर संबंधित लाभुकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।