भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी क गांव निवासी दुर्योधन राम की पत्नी मंगीता देवी उर्फ बूटनी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए थाना ले आया है।
इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि बुधवार की सुबह मृतिका मंगीता देवी और उसके सास के बीच चावल पकाने को लेकर तू तू में में हुआ था। सास अधिक चावल बनाने के लिए कह रही थी, और बहू कह रहे थी कि ज्यादा चावल नहीं बनाएंगे। इस बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई सास ने बहु पर छोड़ कर घर के बाहर पड़ोस में चली गई।
मृतिका के पति दुर्योधन राम सूअर के शिकार लेने गांव में गया था। जब शिकार लेकर आया घर में तो देखा कि दरवाजा बंद है।
दरवाजा को हंसुआ की नोक से किसी प्रकार खोला तो देखा घर के अंदर फांसी के फंदा में मंगीता देवी लटकी हुई है।
मृतिका के पति दुर्योधन राम इस घटना की खबर ससुराल वालों को दी। ससुराल वाले ने गांव पहुंचा और पूरे मामला थाना को बताया। भंडरिया पुलिस थाना शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन कर रही है।