रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के केरवा गांव में बीती रात्रि सर्पदंश से शिवनारायण यादव के 23 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार वह रात में भोजन करने के बाद घर में सोया हुआ था की इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया।सुबह जब काफी देर तक सोकर नहीं उठने पर परिजनों ने देखा की उसके शरीर का रंग बदला हुआ है। वहीं शरीर में सांप काटने के निशान भी पाया गया है।घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।