whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27536876
Loading...


28 से कार्य बहिष्कार, 4 अगस्त से आमरण अनशन करेंगे स्थाई डिग्री महाविद्यालय कर्मी

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-20, 07:28 PM visibility 681
Share



28 से कार्य बहिष्कार, 4 अगस्त से आमरण अनशन करेंगे स्थाई डिग्री महाविद्यालय कर्मी
बैठक में उपस्थित काॅलेज कर्मी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय इकाई की आनलाईन बैठक रविवार को जूम एप्प के माध्यम से संपन्न हुयी। बैठक में अनुदान की राशि निर्गत करने समेंत 12 सूत्री मांग के समर्थन में 28 जुलाई से कार्य बहिष्कार एवं 4 अगस्त अनिश्चितकालीन अनशन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस आशय का मांग पत्र कुल सचिव नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय समेंत महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री झारखण्ड, पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को ईमेल के माध्यम से भेजा गया। स्थानीय सांसद, आयुक्त, पलामू एवं अनुमंडल पदाधिकारी, मेदिनीनगर को मांग पत्र की प्रतिलिपि भेजने की प्रक्रिया में है।
बैठक में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों का 15 सदस्यीय संचालन समिति गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सोमवार तक सभी संबद्ध महाविद्यालयों से तीन-तीन नाम मांगे गये हैं। भेजे गये पत्र में उल्लेख किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 का अनुदान राशि पिछले करीब 4 माह पूर्व विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा सभी अनुदानित स्थाई संबद्ध कालेजों के शासी निकाय से प्रस्ताव मांगा गया था। उसे काॅलेजों द्वारा विश्वविद्यालय को महीनों पूर्व उपलब्ध कराया जा चुका है। बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा अनुदान की राशि निर्गत नहीं किया गया। लिहाजा संबंधित महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी भूखों मरने के कगार पर है।
कोरोना संक्रमण के कारण महाविद्यालय बंद रहने से छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क से जो राशि महाविद्यालयों उपलब्ध होती थी और उस राशि से कर्मियों को भुगतान किया जाता था, किन्तु महाविद्यालय के आय स्रोत से प्रतिमाह मिलने वाला कालेज कर्मियों का मानदेय भी महीनों से बंद है। लिहाजा इन कालेजों से जुड़े कर्मी, कोरोना काल के इस संकट में भूखों मरने को मजबूर हैं। अर्थाभाव में हमारे एक सहयोगी बनवारी साहू लातेहार महाविद्यालय के विनोद कुमार का पिछले दिनों इलाज के अभाव में निधन हो चुका है तथा कई महाविद्यालय कर्मी बीमार है। अर्थाभाव में इनका ईलाज तक नहीं हो पा रहा है। पूर्व में भी 22 जनवरी 2019 को स्थाई संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों से जुड़ी समस्यायों के निष्पादन के लिए एक 11 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया था।
मांग पत्र के संन्दर्भ में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। किन्तु एक भी मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी। उक्त परिस्थिति में अनुदान की राशि निर्गत करनें समेत 12 सूत्री मांग के समर्थन में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय इकाई ने बाध्य होकर निर्णय लिया है कि दिनांक 28 जुलाई 2020 से विश्वविद्यालय से संबंधित सभी तरह के कार्यों का हम सभी महासंघ से जुड़े महाविद्यालय कर्मी बहिष्कार करेंगे। बावजूद यदि अनुदान की राशि निर्गत करने की प्रमुख मांग पर कार्रवाई करते हुए अनुदान की राशि 3 अगस्त तक संबंधित काॅलेजों में नहीं भेजा जाता है तो बाध्य होकर 4 अगस्त 2020 से विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना से संबंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जवाबदेही पूरी तरह से विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
बैठक की अध्यक्षता संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने की। बैठक में गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, बीएसएम महाविद्यालय, भवनाथपुर, मजदुर किसान काॅलेज, पांकी, बनवारी साहू काॅलेज, लातेहार से प्रमुख शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play