खरौंधी :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर खरौंधी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार से नामांकन प्रपत्र की बिक्री शुरू हो गयी। पहले दिन नामांकन पत्र खरीदने को लेकर इस भीषण गर्मी में भी प्रत्याशी बड़ी संख्या में प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा।
पहले दिन प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के मुखिया पद के 61 प्रत्याशी एवं वार्ड सदस्य पद के 65 उम्मीदवारो ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया।
प्रत्याशी 26 मई से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने निर्वाची पदाधिकारी के पास अधिकतम तीन व्यक्ति के साथ शामिल हो सकते हैं।
उधर प्रखंड मुख्यालय परिसर के बाहर खिड़की के तरफ बनाये गए काउंटर पर नामांकन पत्र की बिक्री शांतिपूर्ण ढंग से कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी।