समाहरणालय गढ़वा :
मनरेगा योजना में लगातार गड़बड़ी की मिल रही शिकायत पर उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप ने विगत 1 वर्षों के दौरान स्वीकृत और निर्माणाधीन मनरेगा योजना के तहत पशु शेड तथा कुआं की योजना का भौतिक सत्यापन का आदेश दिया है।
उन्होंने इस संदर्भ में हमारे प्रतिनिधि नीतीश कुमार तिवारी से बातचीत के दौरान बतलाया कि मनरेगा योजना में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही थी, विशेषकर मनरेगा योजना के तहत पशु सेड तथा कुआं निर्माण में राशि निकासी के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराना अथवा निर्माण मद की निकासी की गई राशि के अनुपात में काम नहीं कराने सहित काम नहीं करने के बावजूद पशु सेड तथा कुआं निर्माण दिखलाकर राशि निकासी की शिकायतें मिल रही थी।
इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने गढ़वा जिले में विगत 1 वर्ष के दौरान स्वीकृत पशु शेड तथा कुआं निर्माण की योजना का भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है ।उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन के दौरान यदि निर्माण मद की राशि के अनुपात में पशु शेड तथा कुआं निर्माण स्थल पर नहीं पाया गया ,तो दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी साथ ही निकासी की गई राशि सरकार के खजाने में वापस भी कराया जाएगा।