रंका :
अनुमंडल पदाधिकारी रामनारायण सिंह ने निर्वाचन को लेकर सभी प्रखण्डों के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
*पर्यवेक्षक की उपस्थिति में अनुमंडल के सभागार में बैठक आयोजित की गई। कोविड 19 के मापदंडों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया ।आदर्श आचार संहिता की कठोरता से हो पालन ।
रंका अनुमंडल सभागार में रंका अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय चुनाव अधिकारियों निर्वाचक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह तथा पर्यवेक्षक प्रदीप तिग्गा ने संयुक्त रूप से बैठक की ।इस बैठक में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ,साथ ही साथ भारत सरकार के कोविड के मापदंड के अनुसार चुनाव में विशेष इसका ख्याल रखने का निर्देशित किया।
वहीं पर लेखा अधिकारी के द्वारा आय -व्यय लेखा जानकारी की भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों अंचल पदाधिकारियों निर्वाचित पदाधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर रंका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी देवानंद राम अंचल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शम्भू राम चिनिया प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी काली दास मुण्डा भंडरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विपिन भारती सहित
सभी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रंका रमकंडा भंडरिया चीनिया के अधिकारी उपस्थित थे।