whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270214
Loading...


त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियो व सहायक अध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

location_on गढ़वा access_time 24-Apr-22, 08:56 PM visibility 663
Share



त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियो व सहायक अध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियो व सहायक अध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ओमप्रकाश पाल व रवि कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों के बीच प्रशिक्षक ने कहा कि किसी भी चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण सबसे जरूरी व पहला कार्य होता है। अगर कोई भी कर्मी चुनाव का प्रशिक्षण अच्छी तरह प्राप्त करता है तो वह अपनी चुनाव की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक निभा सकता है। लेकिन वैसे लोग होते है जो चुनाव का प्रशिक्षण अच्छी तरह प्राप्त नही करते हैं। उन्हें चुनाव कार्य के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए सभी मतदान कर्मियों को चुनाव प्रशिक्षण को अच्छी तरह प्राप्त करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने मतपेटी को कैसे चुनाव के लिए तैयार करना है व चुनाव समाप्ति के बाद मतपेटी को किस तरह से सीलबंद करना है भौतिक रूप से बताया। साथ ही चुनाव के दौरान सभी तरह की कागजी प्रक्रिया स्ट्रेचरी व ननस्ट्रेचरी कागजातों को कैसे भर कर जमा करना है की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण लेने वालों में सहायक अध्यापक सुनील कुमार विश्वकर्मा, मृत्युंजय पाठक, यशमुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार, शादाब खान, अब्दुल मोतल्लीब अंसारी, एनाम खान, संजय कुमार, मनोज तिवारी, अमित रंजन, कुंडल चौबे, रईस खान, शमसुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, सीआरपी प्रणव झा सहित कई सहायक अध्यापक व संविदा कर्मी आदि के नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play