रमना :
मड़वनिया के जुडवनिया टोला अंतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित खलिहान में अचानक आग लग जाने के कारण राजेन्द्र यादव एवं महेंद्र यादव का पुआल जलकर खाक हो गया है। इस घटना में लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना रविवार की दोपहर लगभग एक बजे की है। बताया जाता है कि आग लगने बाद उठ रही तेज लपटों के बीच पशुपालकों ने जान जोखिम में डालकर अपने दर्जनों पशुओं को खलिहान में मौजूद झाला से समय रहते बाहर निकाल लिया।जिसकारण एक बड़ी घटना टल गयी। इधर चार घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है।