गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के बाघमार गांव निवासी सुदामा भूइया का पुत्र रमाशंकर कुमार छत से गिरकर घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात्रि अपने घर के छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान रात्रि में पेशाब करने के लिए उठा इसी दौरान नींद में छत से गिरकर घायल हो गया घटना के बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया है।
जबकि एक अन्य खबर के अनुसार
गढ़वा रेहला थाना क्षेत्र के घघुआ गांव के मलाह टोली गांव निवासी राम प्रसाद चौधरी का पुत्र सत्येंद्र चौधरी कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि डंडा थाना क्षेत्र के वोगासी गांव में सतेंदर चौधरी की भागनी की शादी थी।
इसमें अपने पत्नी को साथ में चलने के लिए कह रहा था। नहीं जाने पर अकेले वह अपने भगनी की शादी समारोह में शनिवार को गया था। रविवार को वापस अपने घर लौटने के बाद उसने अपने पत्नी के साथ नोकझोंक कर कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।