गढ़वा :
नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में सदर प्रखंड अंतर्गत कितासोती कला स्कूल प्रांगण में प्रोग्रेसिव इंडियन यूथ क्लब के सदस्यों के द्वारा पंचायती राज दिवस मनाया गया।
जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता रविंदर राम के द्वारा पंचायती राज की विशेषताएं व आज के समय में पंचायती राज की दशा, दुर्दशा पर युवाओं को विस्तार पूर्वक बताएं । पंचायती राज गांव गांव की समस्याओं को समाधान करने के लिए बनाया गया है। वही नंद कुमार सिंह के द्वारा सभी युवाओं से अपील किए के पंचायती चुनाव होने वाला है जिसमें आप सभी युवा मतदान अवश्य करें। क्योंकि पंचायती राज व्यवस्था जितना ही मजबूत होगी हमारा देश उतना ही विकास होगा और ऐसे भी गांधी जी बोले थे कि हमें गांव की ओर चलना होगा तभी हम एक विकसित देश की कल्पना कर सकते हैं ।
मौके पर उदय सिंह, सुषेण सिंह, अनूप सिंह , शिव सिंह, नंद कुमार सिंह, सोशील सिंह, रबिंद्र राम एवं क्लब के अन्य लोग उपस्थित रहे ।