whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272605
Loading...


श्री बंशीधर नगर कांग्रेस ने चलाया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Apr-22, 04:57 PM visibility 658
Share



श्री बंशीधर नगर कांग्रेस ने चलाया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर रविवार को हेन्हों मोड़ के निकट प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ रही है.केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है.महंगाई की मार से जनता त्रस्त है.उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार कांग्रेस के साथ मिलकर जनहित के कार्यो को आगे बढ़ा रही है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यो से ग्रामीणों को अवगत कराना होगा तथा भाजपा की नीतियों के कारण आवश्यक सामग्रियों के मूल्य में हो रही बेतहासा वृद्धि से जनता को अवगत कराना होगा.उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हम सबो को मिलकर कार्य करना होगा.कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है.संगठन की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता को आगे आना होगा.गांव गांव व घर घर जाकर लोगो को कांग्रेस के बारे में बताना होगा तभी संगठन मजबूत होगा.उन्होंने कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए बूथ कमिटी बनाने की जरूरत है साथ ही पार्टी में युवाओं,महिलाओं व आम लोगो को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर कार्य करना है. कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष शांति देवी,शिव कुमार यादव,नचिकेता चौधरी,कयामुद्दीन अंसारी,सुरेश ठाकुर,लव ठाकुर,धर्मेंद्र चौधरी,सुनीता देवी, आरती कुँवर,मीना देवी,कलारेन्स कीड़ो,कुमार चौधरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play