केतार :
केतार थाना के अन्तर्गत केतारी में चल रहे अबैध शराब करोबार को केतार पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है जबकि पुलिस ने वहां से लगभग 100 किलो जावा महुआ और शराब बनाने का बर्तन भी नष्ट किए हैं।

उल्लेखनीय है कि देसी शराब लोकल स्तर पर बहुत तेजी से बनाई और बेची जा रही है, जिससे आज के युवा पीढ़ी इसमे दिन प्रति दिन डुबते हुये नजर आ रहा है । जिससे हमारा समाज पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा जिसके कारण से आज हमारा समाज सुधारने के बजाए बिगड़ते हुए नजर आ रहा आज केतार थाना प्रभारी के द्वारा लगातार प्रयास की जा रही है कि लोगो से नासा मुक्त हो और लोगो स्वस्थ रहे और लोगो को भी समझने की जरूरत है शराब हमारे लिए और हमारे समाज के एक जहर के समान है।
केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि धनेश्वर मोची कृष्णा उरांव से अन्य थाना बल मौके पर उपस्थित थे।