भवनाथपुर :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 की प्रशासनिक तैयारी लगभग भवनाथपुर प्रखण्ड में पूरी कर ली गई है। भवनाथपुर बीडीओ मुकेश मछुआ, पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार एवं थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो बीईओ राकेस कुमार ने नामांकन फॉर्म बिक्री काउंटर एवं नामांकन काउंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भवनाथपुर बीडीओ मुकेश मछुआ ने पत्रकारों जानकारी दी। बीडीओ मुकेश मछुआ ने बताया कि 25 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। प्रखंड में 9 पंचायत में 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 67 संवेदनशील एवं 60 मतदान केंद्र समान्य हैं वहीं 8 क्लस्टर एवं 25 सेंटर बनाए गए हैं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टाऊनशिप, माईनस हाई स्कूल टाउन शिप, बी एस एम कॉलेज का भी निरीक्षण किया।