गढ़वा :
गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण साव की 65 वर्षीय पत्नी रामसखी कुवर मालगाड़ी के चपेट में आने से मृत्यु हो गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने गढ़वा रोड आई हुई थी ओवरब्रिज से ना जाकर रेल की पटरी से लाइन उस पार जा रही थी इसी बीच अचानक सामने से मालगाड़ी ट्रेन आ गई और वह उसी के चपेट में आने से कटकर मृत्यु हो गई रेलवे पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में अंत्य परीक्षण के लिए लाया है।