बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 की प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरा कर लिया गया है.आगामी 25 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री की जायेगी. वहीं 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी.
चुनाव में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के आठ प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के कुल 1005 प्रतिनिधियों के चयन के लिये 3 लाख 22 हजार 642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के आठ प्रखंडों में कुल 848 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 316 सामान्य, 406 संवेदनशील एवं 126 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 123 सेक्टर एवं 62 क्लस्टर बनाये गये हैं. खरौंधी प्रखंड में कुल 103 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 77 सामान्य, 22 संवेदनशील एवं 4 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जबकि 8 क्लस्टर एवं 18 सेक्टर बनाये गये हैं. केतार प्रखंड में कुल 102 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 30 सामान्य, 72 संवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 9 क्लस्टर एवं 15 सेक्टर बनाये गये हैं.भवनाथपुर प्रखंड में कुल 127 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 60 सामान्य, 67 संवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं,जबकि 8 क्लस्टर एवं 25 सेक्टर बनाये गये हैं, नगर ऊंटारी प्रखंड में कुल 140 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 19 सामान्य, 108 संवेदनशील एवं 13 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 11 क्लस्टर एवं 14 सेक्टर बनाये गये हैं,विशुनपुरा प्रखंड में कुल 65 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 32 सामान्य, 21 संवेदनशील एवं 12 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 4 क्लस्टर एवं 11 सेक्टर बनाये गये हैं,रमना प्रखंड में कुल 140 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 82 सामान्य, 44 संवेदनशील एवं 14 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 9 क्लस्टर एवं 14 सेक्टर बनाये गये हैं. सगमा प्रखंड में कुल 60 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 4 सामान्य, 37 संवेदनशील एवं 19 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं, वहीं 5 क्लस्टर एवं 8 सेक्टर बनाये गये हैं तथा धुरकी प्रखंड में कुल 111 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 12 सामान्य, 35 संवेदनशील एवं 64 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 8 क्लस्टर एवं 8 सेक्टर बनाये गये हैं.।