गढ़वा :
भाजपा गढ़वा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने बताया कि गढ़वा में आम जनता की मुलभुत समस्या बिजली पेयजल एवं नगर परिषद् क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आगामी 25 अप्रैल सोमवार को जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा के लिए दुर्भाग्य की बात है कि गढ़वा के विधायक वर्तमान में झारखंड के पेयजल मंत्री है लेकिन गढ़वा में पेयजल की समस्या काफी गहरा हो चुका है यहां के लोग शुद्ध पेयजल के लिए तड़प रहे हैं उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं रह गया है गर्मी के मौसम में बिजली संकट से लोग काफी परेशान हैं बिजली पानी की भारी समस्या से व्यवसायी से लेकर आम जन सबलोग परेशान हैं लेकिन वर्तमान के सत्ता में बैठे मंत्री विधायक अपनी ही सुख सुविधा में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता की मुलभुत समस्या को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि गढ़वा में भ्रष्टाचार एक शिष्टाचार बन चुका है बिना घुस के कही कोई काम नहीं हो रहा है जनता परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि विधायक मंत्री बीस सुत्री से लेकर प्रतिनिधि तक सभी विभागों में वसुली का व्यवसाय चला रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में लोग पानी बिजली की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पुर्व की भाजपा सरकार ने गढ़वा जिला के भागोडीह में नेशनल ग्रीड का निर्माण कराया लेकिन वर्तमान की झामुमो सरकार गढ़वा को 24 घंटा बिजली देने में पुरी तरह से फेल हो चुका है उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा अब चुप नही बैठेगी चरणबद्ध आंदोलन हमारी बाध्यता होगी।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक गुड्डू तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल भाजपा नगर मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।