whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277167
Loading...


सरस्वती विद्या मंदिर में जयंती पर याद किए गए अमर सेनानी वीर कुंवर सिंह

location_on बंशीधर नगर access_time 23-Apr-22, 05:59 PM visibility 662
Share



सरस्वती विद्या मंदिर में जयंती पर याद किए गए अमर सेनानी वीर कुंवर सिंह


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसका शुभारंभ बाबू वीर कुंवर सिंह, भारत माता, ओम व मां सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप जला व पुष्प अर्पित कर पुष्पार्चन दिवस प्रमुख नीरज कुमार सिंह, जयंती प्रमुख पिंटू कुमार सिंह व आचार्य कौशलेंद्र झा ने संयुक्त रूप से किया। पिंटू कुमार सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अंग्रेजी में, कौशलेंद्र झा ने संस्कृत में व सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने हिंदी में विस्तृत प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व का बखान करते हुए कहा कि "80 वर्षों की हड्डी में जागा जोश पुराना था, सब कहते हैं कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मर्दाना था, नस-नस में उज्जैन वंश का बहता रक्त पुराना था, भोजराज का वंशज था उसका भी राजघराना था।
" कार्यक्रम में बहन रिचा चौबे, दिव्यांशु कुमार, कौशलेश कुमार, ऋषि कुमार, आयुष कुमार, अनुराग कुमार, उत्सव कुमार, नौरीन सुमन, निशी बाला ने गीत प्रस्तुत किया। वहीं अमृता राज ने अंग्रेजी में वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। अपूर्व पाठक, रितिक कुमार व अमित कुमार ने अंग्रेजी में कहानी प्रस्तुत किया। मंच संचालन कक्षा दशम के भैया शिवम कुमार चौबे ने किया। मौके पर आचार्य कृष्ण कुमार पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, अरुण कुमार, नरेंद्र राम, विवेक पाठक, रंजीत पाठक, नंदलाल पांडेय, जयप्रकाश चौधरी, सुप्रिया कुमारी, निधि कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका व भैया-बहनें उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play