धुरकी :
धुरकी प्रखंड कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लेकर प्रखंड सभागार हॉल में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर विनय कुमार ब्रजेश कुमार एवम संजीव कुमार सिंह ने सभी सरकारी कर्मियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने दायित्व का निर्वहन कैसे करना है इसकी समुचित जानकारी मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रखंड कर्मियों एवम शिक्षक को दिया गया वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लेकर शनिवार को पहला दिन प्रखंड के कर्मी एवम शिक्षको का बताया गया

प्रशिक्षण में चुनाव के कर्मियों को मतदान कराने एवम बक्सा तथा पेपर सिल करने एवम डायरी भरने हेतु सम्पूर्ण जानकारी दिया गया वही मास्टर ट्रेनर ने बताया की मतदान पेटी बक्सा सील करने एवम डायरी भरने में विशेष ध्यान देने को कहा इसके आलावा चुनाव से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया प्रशिक्षण में ए आर ओ चंदकीशोर फैयाज खान ताहिर हुसैन सही सभी प्रखंड कर्मी एवम शिक्षक लोग उपस्थित थे।